Dausa:स्कूल में ₹10000 की चोरी, सीसीटीवी कैमरा भी चुरा ले गए चोर

मामला दौसा जिले के नांगल राजावतान थाना इलाके के लाड़ली का बास का है जहां स्थित सीनियर सेकेंडरी माध्यमिक स्कूल में से चोर दान पेटी का ताला तोड़कर ₹10000 की नकदी उड़ा कर ले गए। इसके अलावा स्कूल के मुख्य दरवाजे सहित कमरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चुरा ले गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी बॉक्स के अंदर रिकॉर्ड हो गई चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही विद्यालय में कार्यरत शिक्षक संजय मीणा बलराम मीणा बाबूलाल बंसीवाल ललिता रानी विद्यालय में पहुंचे और इस चोरी की जानकारी गांव के सरपंच रामकेश मीणा समाज सेवी गोवर्धन छिपा जगदीश मीणा सहित पुलिस थाना नांगल राजावतान को दी।
चोरी की घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग को लेकर सरपंच रामकेश मीणा सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे स्कूल में पीटीआई पद पर कार्यरत ललिता रानी ने बताया कि चोरों ने विद्यालय में लगे महंगी किस्म के सीसीटीवी कैमरा सहित दान पेटी तोड़ दी है और हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी इस स्कूल में तीन बार चोरी की घटना हो चुकी है लेकिन एक ही बार चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं हो पाया है । ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने की मांग की है।