दौसा जिले में लंपी वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। गोवंश तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। शुक्रवार को 223 गाय लंपी वायरस से पॉजिटिव मिली है। अब तक जिले में कुल 611 गाय लंपी स्कैन वायरस की चपेट में आ चुकी है। वही 50 से ज्यादा गाय लंबी वायरस के कारण मर चुकी है। लेकिन जिले का पशुपालन विभाग गाय की मौतों का आंकड़ा छुपा रहा है। पशुपालन विभाग के मुताबिक लंपी वायरस से जिले में अब तक मात्र 15 मौतें हुई हैं। पशुपालन विभाग की ओर से 2 अगस्त को 3 गोवंश के 9 सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे थे। रिपोर्ट में सामने आया कि भेजे गए सैंपल वायरस से पॉजिटिव हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पशुपालन विभाग जिला स्तर पर ब्लॉक स्तर पर अलर्ट हो गया और उन्होंने रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर दिया।
विभाग की टीमें अब सर्वे कर रही हैं पशुओं का लक्षण दिखने पर इनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि दौसा जिले में अभी लंपी वायरस का वैक्सीनेशन शुरू नहीं हुआ है। जिला रोग निदान प्रयोगशाला प्रभारी डॉक्टर राधेश्याम मीणा ने बताया कि लंबी वायरस से अब तक 611 पशुओं मौत हो चुकी है। सबसे अधिक संक्रमित पशु दौसा ब्लॉक में पाए गए हैं जहां अब तक कुल 239 पशु इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें छह की मौत हो चुकी है। इसके बाद सबसे अधिक लवाण ब्लॉक पर 191 पशु संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 7 की मौत हो चुकी है।
दौसा जिले के पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉक्टर प्रहलाद सिंह मीणा ने कहा कि जिला व ब्लॉक स्तर पर आरआरटी गठित कर रखी है जो नोडल अधिकारियों के निर्देशन में कार्य कर रही हैं पशुपालकों को भी इस बीमारी की रोकथाम के लिए जानकारी दी जा रही है।