Dausa: वृद्ध महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर नगदीऔर आभूषण लूटे

दौसा न्यूज। मामला दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र का है जहां संवास गांव की बैरवा ढाणी की एक वृद्ध महिला से दोपहर को एक बाइक सवार महिला पुरष ने नशीला पदार्थ खिलाकर आभूषण और नकदी लूट कर ले गए। और उसे खेत में पटक कर छोड़ गए। जब महिला को होश आया तो उसने अपने आप को खेत में पाय दफिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे सिकंदरा चौराहे पर कीटनाशक दवाई लेने गई थी। कीटनाशक दवाई खरीदने के बाद वह अपनी बेटी की घड़ी को सही करवाने के लिए दूसरी दुकान पर चली गई एवं इसके अलावा घरेलू सामान भी खरीदा।

 जब वह वापस लौटने के लिए लगभग 6:00 बजे मानपुर रोड पर वाहन का इंतजार कर रही थी तो उसी समय वहां पर पहले से मौजूद बाइक सवार महिला और पुरुष ने अपने आपको पति पत्नी बताया। और वृद्ध महिला से बातें करना शुरू कर दिया । बाइक सवार महिला पुरुष ने स्वयं को वृद्ध महिला के गांव के समीप का पता कर बाइक पर बिठा लिया। रास्ते में रायपुरा के समीप पुरुष तो दवा लेकर आने का बहाना कर कर इधर उधर चला गया और महिला को उसके पास ही छोड़ गया। महिला ने बात ही बातों में अपने बैग से मिठाई निकालकर वृद्ध महिला को खिला दी। जिसके बाद उसे होश नहीं रहा 

सुबह करीब 7:00 बजे नींद खुली तो अपने आप को खेत में पाया ने देखा कि उनके नाक कान और पैर में सोने चांदी के आभूषण नहीं थे। साथ ही पर्स में ₹6000 थे वह भी गायब थे और अन्य सामान भी गायब मिला। मानपुर थाना प्रभारी राम ने बताया कि महिला के बेटे ने थाने में सूचना दी है उनकी मां सिकंदरा की कहकर गई थी जो अभी तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की।