Dausa news: बाइक सहित पानी के कुंड में गिरा युवक, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

दौसा न्यूज। दौसा जिले के सलेमपुर थाना अंतर्गत मनोहरपुरा गांव के समीप एक युवक पानी से भरे कुंड में बाइक के साथ गिर गया जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सड़क के पास एक सीमेंट का स्थाई कुंड बना हुआ था। उस कुंड में युवक और बाइक के पड़े होने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही सलेमपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को महुआ अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान मुखराम मीणा निवासी खेड़ा कल्याणपुर थाना खेड़ी अलवर के रूप में हुई है।

 युवक के परिजनों ने बताया कि मुखराम पिछली रात बाइक से अपने मामा के गांव जा रहा था मनोहरपुरा गांव के समीप खतरनाक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और पानी के कुंड में जा गिरी। आसपास के लोगों ने युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने युवक को मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक मृतक युवक मुखराम मीणा जिसकी उम्र मात्र 20 वर्ष थी, वह अपने घर का इकलौता चिराग था। मुखराम की शादी भी नहीं हुई थी पिछले कुछ साल से वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।