Dausa news:नशे में धुत पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी पर चाकू से किया हमला, लोगों ने पेड़ से बांधा

दौसा न्यूज। मामला दौसा जिले के सदर थाना इलाके के ग्राम हरिपुरा का है। जहां, नशे में धुत्त एक शराबी पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल पत्नी प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा गया जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पति पत्नी में अनबन होने के कारण पत्नी अपने मायके चली गई जिसके बाद आरोपी पति पत्नी के मायके पहुंचकर चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया जिससे पत्नी की आधी गर्दन और एक हाथ कट गया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
युवती के चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवती को कमरे से बाहर निकाल कर परिजनों को सूचना दी। वहीं गुस्साए लोगों ने शराब में धुत पति को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।

परिजनों ने बताया कि पीड़िता रेनू की शादी नरेश पुत्र महादेव बेरवा निवासी रजवास थाना तूंगा के साथ हुई थी। नरेश शराब पीने का आदी था जिसके कारण पति पत्नी में अनबन होती रहती थी। इसीलिए रेणु अपनी 8 महा की बेटी के साथ अपने मायके चली गई।
रविवार को पति नरेश बैरवा शराब पीकर ससुराल पहुंचा। उस समय युवती के सभी परिजन मजदूरी करने बाहर गए थे। आरोपी पति ने रेणु को कमरे में बंद करके हमला कर दिया।