दौसा न्यूज। कहते हैं देश को बदलने के लिए अपनी सोच को बदलना जरूरी होता है। अगर इंसान की खुद की सोच अच्छी हो तो पूरे देश की सोच अपने आप ही अच्छी हो जाएगी। इसी सोच के साथ कार्य करते हुए दौसा जिले के मंडावर में युवाओं ने मिलकर लाइब्रेरी खोलें जिसमें जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क पढ़ा रहे हैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं लगभग 2:30 से बच्चे इस लाइब्रेरी में निशुल्क अध्ययन कर रहे हैं.
मंडावर उपखंड के युवा शिक्षा और सकारात्मक सोच के साथ समाज को नई राह दिखाने में जुटे हुए हैं. लाइब्रेरी में करीब 100 छात्र छात्राएं अध्ययन करने आते हैं जबकि डेढ़ सौ जरूर जरूरतमंद छात्र-छात्राएं एनटीपीसी रेलवे राजस्थान पुलिस पीटीआई रेलवे ग्रुप डी सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस युवा संगठन के एक सदस्य ने बताया कि वह जल्द ही महुआ तहसील में भी ब्लॉक स्तर पर निशुल्क लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर खोलेंगे उपखंड क्षेत्र के बड़े बड़े गांव में हुई निशुल्क लाइब्रेरी और कोचिंग खोलने की योजना है ताकि जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा और अध्ययन करने के लिए उपयुक्त स्थान मिल सके।