Dausa: कांस्टेबल के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, यूपी के निकले शातिर

Daussa news. आज से करीब 20 दिन पहले मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरियाडा गांव की जाट की ढाणी में सदर थाने में कार्यरत एक पुलिस कॉन्स्टेबल के घर मैं लाखों की चोरी हो गई जिसमें सोने चांदी के आभूषण और नगदी शामिल थी।
मानपुर पुलिस ने इस चोरी का पर्दाफाश करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों बदमाश यूपी के हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।
मानपुर थाना प्रभारी सीताराम सैनी ने बताया कि जाट की ढाणी में लाखों की चोरी के मामले में अनीस अंसारी, बबलू अंसारी साहने आलम तथा नसीम अंसारी निवासी इस्लामनगर पंखा खेड़ा जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश को अरेस्ट किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर शाहजहांपुर जिले में कई पुलिस थानों में चोरी लूटपाट और डकैती जैसे अपराधिक मामले दर्ज हैं। चोरी में चुराए गए आभूषण एवं कुछ नकदी पुलिस ने बरामद कर ली है एवं शेष बची हुई नगदी व सामान की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि 22 जुलाई की रात को दौसा सदर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल धर्म सिंह के घर पर चोरों ने चोरी की जिसमें अलमीरा एवं सूटकेस का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, टीका, अंगूठी झुमकी, आदि आभूषण ले गए। इसके अलावा करीब ₹1000000 की नगदी बताई जा रही थी। चोरी की घटना के दौरान कॉन्स्टेबल के भाई की पत्नी को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया गया था। कॉन्स्टेबल के भाई राहुल ने थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया था।