दौसा । मामला दौसा जिले के लालसोट तहसील का है जहां चोरों ने एक रेडीमेड की दुकान में घुसकर लाखों के कपड़े चोरी कर लिए। चोरों ने एसडीएम कोर्ट रोड पर स्थित एक फैशन डिजाइन कपड़ों की दुकान का ताला तोड़ा जिसमें करीब ₹300000 के रेडीमेड कपड़ों की चोरी की। पीड़ित ने पुलिस को एफ आई आर दर्ज कराते हुए कहा कि है जब सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो शटर के ताले टूटे हुए मिले। दुकान के अंदर उन्होंने जाकर देखा तो कपड़ों से भरी रैक खाली थी उन्होंने बताया कि अंदर सारे कपड़े फैले हुए थे । पीड़ित दुकानदार अनिल खंडेलवाल ने बताया कि चोरों ने 450 शर्ट, 250 जींस के पेंट और 50 बच्चों के पेंट चोरी कर लिए। पीड़ित के मुताबिक ₹300000 के रेडीमेड कपड़े चोरी हुए। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और मामले की जांच शुरू कर दी है अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।