संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान |
हमलावरों के हौसले बुलंद, पीड़ित परिवार जान बचाकर न्याय की गुहार लगाने पहुंचा जिला पुलिस अधीक्षक के पास
बूंदी जिले के देई थाना क्षेत्र के ग्राम खनिका (देवपुरा) तहसील नैनवा निवासी सीताराम पुत्र हीरालाल जाति बंजारा ने बताया कि ग्राम खनिका (देवपुरा) में भूमि खसरा संख्या 330 पर पेनल्टी देकर वर्षों से कृषि कार्य करता चला आ रहा है गत 13 मई 2022 को इसी ग्राम के आरोपी पृथ्वी पूरण बच्चा रामलाल घीसाराम बाबू मांगीलाल सेठिया पिसराम प्रभु विक्रम बन्नू सिंह रतन पिसरान पृथ्वी आनंदीलाल पुत्र कालू जाति बंजारा तथा कुछ महिलाएं संतरा पत्नी मेहराम शांति बाई पत्नी पृथ्वी बरधीबाई पत्नी पुराण नरसिंह पुत्र छितर हनुमान जाति बंजारा ने सामूहिक रूप से उक्त भूमि पर कब्जा करने की नियत से प्रातः 8:00 बजे हथियार लकड़िया लेकर जानलेवा हमला पूरे परिवार पर किया था जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना देई में उसी दिन करवा दी थी जहां पर दोनों पक्षों को पाबंद कर दिया था परंतु फिर से 15 मई को सुबह 11:00 बजे उक्त सभी आरोपियों ने कृषि भूमि पर आकर जानलेवा हमला किया उसी दिन फिर से थाने में जाकर रिपोर्ट दी गई पर थाने में कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे आरोपी हमलावरों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने तीसरी बार फिर से 25 मई सुबह कुल्हाड़ी गंडासे सरिये लकड़ियों व पत्थरों से जानलेवा हमला किया है जिसमें बंटी हीरालाल अंजलि घायल हुए हैं तथा वाहन का शीशा भी तोड़ दिया मुश्किल से जान बचाकर न्याय की गुहार लगाने पूरे परिवार सहित जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी के पास पहुंचे हैं |