दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

-दीपावली आनंद और उत्साह लेकर आता है : सैनी

शाहपुरा न्यूज -  आम पार्टी के शाहपुरा विधानसभा ब्लाक अध्यक्ष व एडवोकेट महेश कुमार सैनी की अध्यक्षता में गुरूवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान सैनी ने कहा कि दीपावली भाई चारे और आनंद उत्साह का त्यौहार है। दीपावली पर सब लोग आपसी मन मुटाव मिटाकर एक दुसरे के गले लगते है दीपावली की को बधाई देते है। इस दौरान ममता सैनी ने कहा कि दीपावली अँधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाला त्योहार है। इस मौके पर शाहपुरा विधानसभा के आप प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद सैनी सहित कई लोग मौजूद थे।