भीलवाड़ा पर रावणा राजपूत समाज संगठन का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा, जिला भीलवाड़ा के तत्वावधान में देव रिजॉर्ट, सांगानेर रोड़, भीलवाड़ा पर रावणा राजपूत समाज संगठन का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र रावणा ने कहा कि आगामी 2 अप्रैल 2023 को जयपुर स्थित बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में राष्ट्रीय रावणा राजपूत प्रतिनिधि अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा जिसमें आगामी राष्ट्रीय जनगणना में जाति आधारित जनगणना, ओबीसी सूची में क्रम संख्या 11 पर संशोधन द्वारा रावणा राजपूत (दरोगा, हजूरी, वजीर) दर्ज करवाना एवं टीएसपी क्षैत्र में पंचायत राज/ पालिका/ निकाय चुनावों में ओबीसी की सीटों के आरक्षण सहित राजकीय भर्तियों में भी जनसंख्या के अनुपात में ओबीसी का आरक्षण लागू करवाना प्रमुख मुद्दे रहेंगे और महासभा का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होगा।प्रदेश संगठन मंत्री विजय सिंह पंवार ने कहा कि, आने वाले वर्ष में भीलवाड़ा जिला स्तर पर 1 लाख समाज बंधुओं का महासम्मेलन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष हिम्मत सिंह सोलंकी ने बताया कि अगले एक माह तक सम्पूर्ण जिले में संगठन का विस्तार करते हुए तहसील व पंचायत समिति स्तर पर संगठन का गठन किया जायेगा।
युवा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह कानावत ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में सभी स्तर पर कार्यकरिणी की नियमित मासिक बैठके होगी और निरन्तर संगठन की मॉनिटरिंग की जाएगी।
महिला जिला अध्यक्ष रुक्मणि देवी ने संगठन विस्तार में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी के लिए संकल्प लिया।
जिला महामंत्री शंकर सिंह सिसोदिया व युवा जिला महामंत्री ललित सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश पंवार, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य जगदीश सिंह गुरला, जिला सरंक्षक गोपाल सिंह शेखावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबू सिंह सोलंकी, छोटू सिंह देवड़ा, गणेश सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह राठौड़, गोपाल सिंह भाटी, सम्पत सिंह पंवार, देवी सिंह, राजू सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, युवा उपाध्यक्ष आजाद सिंह राठौड़, रतन सिंह जादू, रतन सिंह सी ए, रतन सिंह सोलंकी, युवा संगठन मंत्री हरी सिंह नरूका, आई टी सेल से राजू सिंह बाला, शिवराज सिंह, शहर अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह पंवार और नरपत सिंह, धर्मराज सिंह पंवार, श्रवण सिंह उपस्थिति रहे।

संवाददाता

किशन सिंह चौहान (मांडलगढ़)