जयपुर। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। साथ ही कहा कि वे इसके हल्के लक्षणों को महसूस भी कर रहे हैं। रक्षामंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं होम क्वारंटाइन हूं और हाल ही में जो लोग उनके सम्पर्क में आये हैं, वे खुद को आइसोलेट कर लें और टेस्ट करवायें। मैंने कोराना के हल्के लक्षणों को महसूस किया है।
I have tested positive for Corona today with mild symptoms. I am under home quarantine. I request everyone who have recently come in my contact to isolate themselves and get tested.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 10, 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्रियों और राजनेताओं को पिछले कुछ दिनों में कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है।
बता दें कि पिछले 24 घंटों में भारत में 179723 नये कोरोना केस सामने आये हैं।
मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 2.03 प्रतिशत शामिल है। और कोरोना से सही होने का रेट 96.62 प्रतिशत है।
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 46,569 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले रोगियों की संचयी संख्या अब 3,45,00,172 हो चुकी है। बता दें यह संख्या कोरोना महामारी शुरू होने से अब तक है। इसके अलावा अब दैनिक सकारात्मकता दर 13.29 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वहीं अगर सप्ताहिक आंकड़ों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले सप्ताह की पॉजिविटी रेट 7.92 प्रतिशत दर्ज की गई है।