दिल्ली कोर्ट फायरिंग मामल: बार एसोसिएशन ने 10 वकीलों को किया निलंबित

जयपुर।  बुधवार को तीस हजारी कोर्ट में कुछ वकीलों ने  फायरिंग कर दी थी। इस  घटना के बाद  दिल्ली बार एसोसिएशन ने एक आपात बैठक बुलाई  जिसमें दोषी  10 वकीलों को निलंबित करने का फैसला लिया गा।  बार काउंसिल ऑफ दिल्ली ने मनीष शर्मा का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 9 अन्य वकीलों की सदस्यता निलंबित कर दी है।  डीबीए की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया और उसके बाद बार की ओर से एक पत्र जारी किया गया. कार्यकारिणी ने घटना की निंदा की.

पत्र में कहा गया है कि दिल्ली बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति ने 5 जुलाई को हुई एक आकस्मिक बैठक में सर्वसम्मति से रवीश डेढ़ा, अमन सिंह, शिव राम पांडे, अंकित त्यागी, जितेश खारी, अमूल्य के साथ मनीष शर्मा एडवोकेट द्वारा गोलीबारी की अभूतपूर्व घटना की निंदा की। पत्र में कहा गया है कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि उपरोक्त वकीलों और उनके साथ आए गैर-वकीलों/बाहरी दोस्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिन्होंने अपनी असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों से बार की गरिमा और प्रतिष्ठा पर हमला किया है।


तदनुसार, दिल्ली बार एसोसिएशन ने उनके बार विरोधी, आपराधिक और असामाजिक कृत्यों के लिए उनकी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का संकल्प लिया। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिन अन्य सदस्यों का नाम नहीं लिया गया है, उनकी पहचान होने के बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।