मंत्री महेश जोशी के बेटे को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस, रेप आरोपी मंत्री पुत्र घर से फरार

जयपुर। रेप के आरोपी मंत्रीमुत्र रोहित जोशी को गिरफ्तार करने के लिए आज दिल्ली पुलिस जलदाय मंत्री महेशी जोशी के घर पर पहुंची लेकिन आरोप घर पर नहीं मिला। रोहित पर युवती से कई बार रेप का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के घर की छानबीन की लेकिन वहां वहां नौकर और मंत्री की बहू के अलावा कोई नहीं मिला।

मंत्री महेशी जोशी की निजी घर पर तलाशी अभियान चलाने से पहले दिल्ली पुलिस ने जयपुर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद जयपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महेश जोशी के निजी आवास पर रविवार सुबह करीब 4 बजे तक सर्च ऑपरेशन चला।

रोहित फरार फोन भी बंद
दिल्ली पुलिस ने सर्च करने के बाद बताया कि आरोपी रोहित जोशी घर पर नहीं मिला। उससे फोन से भी संपर्क बनाने की कोशिश की लेकिन उसका फोन की बंद बताया जा रहा है। रोहित के नहीं मिलने पर मंत्री के निजी आवास पर नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस में रोहित को 18 मई दोपहर 1 बजे से पहले थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।

बता दें कि मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर जयपुर की एक युवती ने 8 मई को दिल्ली के सदर बाजार थाने में रेप, कुकर्म मारपीट और धमकी जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि रोहित ने दिल्ली, सवाईमाधोपुर, अलवर सहित कई जगहों पर उसके साथ अप्राकृतिक रेप किया और उसके साथ मारपीट की थी।