जयपुर। दिल्ली पुलिस में उस समय हडकंप मच गया जब उन्हें एक धमकी भरा ई—मेल प्राप्त हुआ। इस ई—मेल में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम धमाके की धमकी दी गई। बम की धमकी वाले ईमेल के बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ई मेल में आतंकवादी संगठन अल कायदा द्वारा हवाई अड्डे पर हमला करने की योजना के बारे में चेतावनी दी गई है।
ई मेल मिलने पर दिल्ली पुलिस तुरंत एक्शन में आयी बीटीएसी टीम के साथ पूरी जांच की गई। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। हालांकि, अतिरिक्त अलर्ट जारी कर दिया गया है और आईजीआई हवाईअड्डे पर सभी सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं। लगभग 7.18 बजे कोई भी
खतरा नहीं होने की जानकारी दी गई और बीटीएसी ने लगभग 7.22 बजे सर्च अभियान रोक दिया। फिर भी SOCC ने सभी संबंधित एजेंसियों को सूचित किया और ड्यूटी कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा।
शनिवार को, IGI पुलिस स्टेशन ने हवाई अड्डे पर एयरलाइन संचालन नियंत्रण केंद्र (AOCC) को सूचित किया कि IGI हवाई अड्डे पर अल कायदा सरगना द्वारा नियोजित बम विस्फोट के विषय के साथ एक बम धमकी ई-मेल प्राप्त हुआ है जिसमें कहा गया है कि करणबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और करणबीर सूरी के पत्नी शैली शारदा उर्फ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रही है और दो से तीन दिनों में आईजीआई पर बम लगाने की योजना बना रही है। धमकी मेल की जांच करने पर इसे फेक बताया। बम धमकी मिलने के बाद आईजीआई हवाई अड्डे के सभी टर्मिनलों पर गहरी जाँच की गई। एंट्री और एग्जिट गेट, तथा वहां के सभी वहानों की जांच की गई।