Delhi Weather : दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ विजिबिलिटी हुई कम; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
New Delhi: देश की राजधानी में सर्दी शुरू हो गई है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा, राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में देर रात से सुबह तक सड़कों पर, पार्कों में कोहरा (Fog) ही कोहरा चारों ओर नजर आया, जिसके कारण मौसम विज्ञान सेवा ने सुबह 5:30 और 8:30 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली में भारी बारिश की वजह से दृश्यता करीब 150-200 मीटर ही रह गई है. वहीं, तेज हवाओं के चलते पालम एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर ही रह गई है। इस लिहाज से दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में तेज हवाओं और ठंड के मौसम की भविष्यवाणी की है। साथ ही अधिकतम गिरावट और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
दरअसल, रात से दिल्ली के अनेक जगहों पर कोहरे और धुंध की चादर का प्रभाव भी देखा जा रहा है. इस बीच, दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया है, जो लोगों के लिए एक वेक-अप कॉल है। इससे पहले पर्यावरण विशेषज्ञों ने भी चिंता जताई थी कि 18 दिसंबर के बाद राजधानी एनसीआर में हवा फिर से प्रदूषित हो सकती है.
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में एक्यूआई इंडेक्स दहाई अंक में पहुंच गया है। जिससे लोगों की सांसें फूल रही हैं लेकिन एक बार फिर दिल्ली का प्रदूषण स्तर बेहद गंभीर स्थिति में नजर आ रहा है। एक्यूआई स्कोर की बात करें तो आनंद विहार- 450, अशोक विहार- 429, विवेक विहार- 450, रोहिणी- 432, जहांगीरपुरी- 442, बवाना- 420, मुंडका- 414 दर्ज किया गया.
मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4-5 दिनों के लिए हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, 20-21 दिसंबर को बिहार के विभिन्न हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा की संभावना है।