जयपुर। 13 मई से उदयपुर में आयोजित होन वाले कांग्रेस चिंतिन शिविर में नेताओं की मेहमाननबाजी के लिए 9 राज्यों के शेफ बुलाए गए हैं, जो विभिन्न प्रकार की डिडेश बनायेंगे। चिंतन शिविर में नेताओं को राजस्थान, पंजाब, UP, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल की डिश परोसी जाएगी।
इनमें लखनवी कबाब, लिट्टी-चोखा, ढोकला-थेपला, झींगा,आलू-पोश्तो विभिन्न व्यंजन बनने वाले हैं। चिंतन शिवर की बैठक उदयुपर के अरावली होटल में होने वाली हैं जो कि उदयपुर शहर की सीमा से बाहर है। ऐसे में वहां अब तक नेटवर्क नहीं था। वहां अब ऑप्टिकल फाइबर डाल दी गई है।
इस तरह रहेगा शिविर का कार्यक्रम
सूत्रों के मुताबिक 3 दिन के शिविर में 13 मई दोपहर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भाषण के साथ इस शिविर की शुरुआत होगी। इसके बाद नेताओं के बीच ग्रुप डिस्कशन होगा। 14 मई को सुबह से ही नेताओं के बीच ग्रुप डिस्कशन शुरू होगा। 14 मई रात को कांग्रेस की बनाई 6 कमेटियों की बैठक होगी।
कांग्रेस इस चिंतन शिविर में कांग्रेस किसानों और खेती की समस्या, सामाजिक सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण और आर्थिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर विचार मंथन करने वाली है। कांग्रेस ने इन सभी मुद्दों के लिए 6 कमेटियां बनाई थी। इसके बाद 15 मई को CWC की बैठक होगी। बैठक के बाद शिविर का समापन किया जाएगा।