गहलोत सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन

यतीश कुमार शर्मा
आमेर |

राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियां व झूठे वादों की कांग्रेस सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आमेर विधानसभा आमेर तहसील में रीट परीक्षा को लेकर ज्ञापन दिया गया जिसमें डॉक्टर सतीश पूनिया के आव्हान पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा व युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया  |