जयपुर। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में शाहीन बाग और आसपास के इलाकों में अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुंचे एमसीडी के बुजडोजर्स के सामने अतिक्रमणकारी विरोध में बुलडोजर्स के आगे सडक पर लेट गये हैं, जिन्हें दिल्ली पुलिस हटाने की कोशिश कर रही है।
इससे पहले दक्षिणी दिल्ली एमसीडी ने आज से इलाके में अपना अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली थी। पर्याप्त पुलिस बल की अनुपलब्धता के कारण नागरिक निकाय ने पहले शाहीन बाग के पास कालिंदी कुंज-जामिया नगर इलाके में अपने अभियान को स्थगित कर दिया था। कथित तौर पर आज शाहीन बाग मेन रोड, जसोला नाला और कालिंदी कुंज पार्क क्षेत्र से बुलडोजर चलाए जाएंगे। इसके लिए एमसीडी पहले ही इस संबंध में नोटिस जारी कर चुकी है।
एसडीएमसी की स्टैंडिंग कमेटी (सेंट्रल जोन) के चेयरमैन राजपाल ने कहा कि नगर पालिका अपना काम करेगी और जहां भी अतिक्रमण होगा, उसे हटाया जाएगा। पहले यह बताया गया था कि दिल्ली पुलिस ने मैनपावर की कमी के कारण एमसीडी को सुरक्षा प्रदान करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, बाद में यह सामने आया कि दिल्ली पुलिस ने अब एसडीएमसी अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
दिल्ली पुलिस के सुरक्षा आश्वासन के बाद अब लगभग तय है कि शाहीन बाग और आसपास के इलाकों में एमसीडी अपने बुलडोजर चलाकर इलाके से अवैध कब्जा हटा लेगा.