*वंचित पात्र व्यक्तियों को शुरू में मिल रहा केंद्र सरकार की 17 योजनाओं का लाभ *

-तालेड़ा शिविर का उपखंड अधिकारी एचडी सिंह ने किया निरीक्षण


बूंदी, 5 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को खरायता, सखावदा,अनंदगंज,धौवड़ा अकतासा, तालेड़ा तथा भेरूपुरा ओझा व खटकड़  पंचायत मुख्यालय पर शिविर का आयोजन कर आमजन को केन्द्र सरकार की 17 योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

तालेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर का तालेड़ा उपखंड अधिकारी एचडी सिंह ने निरीक्षण किया तथा यहां विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को दिए जा रहे योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आव्हान किया।

उन्होंने शिविर में उपस्थित किसानों का आह्वान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा में नैनो फर्टिलाइजर्स का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि शेरों में महिलाओं को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शिविर में योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से जानकारी भी ली। उन्होंने ग्रामीणों को देश को 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई। 

कार्यक्रम में मेरी कहानी-मेरी जुबानी के माध्यम से लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के अपने अनुभव साझा किए। शिविर में तालेड़ा उप प्रधान राधेश्याम गुर्जर, नूपुर मालव, निर्मल मालव, एडवोकेट हरीश गुप्ता, सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।