उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा 31 दिसंबर को बूंदी में

बूंदी, 30 दिसंबर। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा 31 दिसंबर को बूंदी प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 31 दिसंबर को सुबह 11.15 उप मुख्यमंत्री का हिण्डोली मोड पर माल्यार्पण से स्वागत होगा।


तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा सुबह 11.30 बजे बूंदी में बाईपास रोड़ ट्रक यूनियन के सामने स्थित रामदेवजी मंदिर एवं छात्रावास में आयोजित 28वां बैरवा दिवस समारोह, महर्षि बालीनाथ जयंती एवं सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद डॉ. प्रेम चंद बैरवा का दोपहर एक बजे कांटे का गुमानपुरा कोटा रोड़ पर माल्यार्पण से स्वागत होगा।