डिप्टी सीएम ने जिंदगी भर कूडा उठाया,उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए लेकिन योगी ने नहीं बनने दिया: अखिलेश यादव

जयपुर। भाजपा पार्टी ने आज यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट जारी करने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यलय पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा पर निशाना साधा। योगी को गोरखपुर से टिकट दिये जाने पर भी अखिलेश यादव ने तंज कसा।

एक पत्रकार ने यूपी के डिप्टी सीएम को लेकर जब अखिलेश यादव से सवाल पूछा तो उसने कहा कि डिप्टी सीएम ने जिंदगी भर कूडा उठाया और नाला साफ किया। भाजपा द्वारा डिप्टी सीएम मौर्य को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था, लेकिन योगी ने नहीं बनने दिया। साथ ही उन्हें स्टूल वाला डिप्टी सीएम कहा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील सभी कोविड़ प्रोटोकॉल को फॉलो करें। चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। नहीं तो कोविड प्रोटोकॉल के बहाने भाजपा साजिश कर सकती है, जहां समाजवादी पार्टी के वोट ज्यादा हैं, वहां एम्बुलेंस और पुलिस खड़ी कर सकती है। साथही उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की और कहा कि वे अपने घर रहें, अपने मोहल्ले में रहें, विधानसभा क्षेत्र में रहें।

मुख्यमंत्री योगी को गोरखपुर से टिकट दिये जाने पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहाकिमुख्यमंत्री को बीजेपी ने पहले ही अपने घर भेज दिया है, अब उन्हें गोरखपुर में ही रहना पडेगा अब उन्हें वापस आने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं इसलिए उन्हें घर भेज दिया है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के गठबंधन के साथ 80 प्रतिशत जनता हैं,और 20 प्रतिशत बीजेपी के खिलाफ हैं। हमारे साथ 100 प्रतिशत हैं। अब बीजेपी साफ हो जायेगी।