उप निदेशक स्थानीय निकाय ने किया प्रशासन शहरों के संग अभियान का निरीक्षण’

शिवकुमार शर्मा
कोटा |

उपनिदेशक स्थानीय निकाय कोटा दीप्ती मीना ने मंगलवार को नगर परिषद बारां में प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत अभियान के दौरान संपादित किये जाने वाले कार्यों का औचक निरीक्षण किया तथा अभियान से संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार के लिए आयुक्त नगर परिषद बारां को निर्देश दिए गये।
उन्होंने शिविर स्थल पर विभिन्न कार्यों/योजनाओं की सूची के फ्लेक्स/होर्डिंग लगाए जाने हेतु निर्देश दिए। अभियान में उपस्थित सभी कार्मिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। कैम्प में उपस्थित आवेदकों के लिए हेल्प डेस्क के बोर्ड तैयार कर काउंटर पर एक दिवस में लगाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान समस्त पट्टा पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। शिविर में उपस्थित श्रीमती लक्ष्मी बाई को उपनिदेशक द्वारा 13 मिनट में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर लाभान्वित किया गया। बाल अधिकारिता विभाग से उपस्थित उनके प्रतिनिधि द्वारा गोद लिए गए बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने हेतु उचित दिशानिर्देश प्रदान किये गए। अभियान के सम्भाग प्रभारी मयंक मेहरा ने बताया कि संभाग की समस्त नगरीय निकायों में निरीक्षण कर अभियान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली जावेगी।