जयपुर। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देशभर में पिछले 8 दिनों में डीजल पट्रोल की कीमत 7 बार बढ़ी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोमवार को भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। कच्चे के दाम 450 रुपए/ बैरल गिरकर 8,120 रुपए/ बैरल हो गए। 22 मार्च से लेकर 26 मार्च तक पट्रोल एवं डिजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई। 27 मार्च को पट्रोल के दाम 50 पैसे बढे जबकि डीजल के दाम 55 पैसे बढे। 28 मार्च को पेट्रोल के दाम 30 पैसे बढे और डीजल के दाम 35 बढे। आज भी 29 मार्च को पेट्रोल के दाम 80 पैसे और डीजल के दाम 70 पैसे बढ़े हैं।
नुकसान की भरपाई करने दाम बढ़ायेंगी कंपनियां
विभिन्न रिपोट्स के माध्यम से यह पता चला है कि नंबवर 2021 से लेकर मार्च 2022 तक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को जो नुकासान हुआ है उसकी भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 से 20 रुपए की बढ़ोत्तरी कर सकती हैं। हालांकि पेट्रोल डीजल की कीमत में एक साथ बढोत्तरी नहीं करके धीरे धीरे की जायेगी।
दूसरी ओर मूडीज रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा करते हुआ कहा कि भारत की बड़ी तेल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL को नवंबर से मार्च के बीच करीब 2.25 अरब डॉलर (19 हजार करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ है। इसलिए इस नुकसान की भरपाई करने के लिए कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार में न बढ़ाकर धीरे-धीरे बढ़ायेंगी।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमत
महानगर पेट्रोल डीजल
मुंबई 115.04 99.25
कोलकाता 109.68 94.62
चेन्नई 105.94 96.00
दिल्ली 100.21 91.47