जयपुर। प्रदेश के बेरोजगार संघ अध्यक्ष उपेन यावद ने बेरोजगारों की मांगों को पूरा करने के लिए 10 सितंबर को विधानसभा घेराव करने का एलान किया था। उपेन यादव ने सभी बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए कहा है। वहीं, कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राजस्थान सरकार ने कहीं भी भीड़ एकत्रित नहीं करने के आदेश दो दिन पहले जारी कर दिये हैं। ऐसे में देखना होगा क्या उपेन यादव बेरोजगारों के मांग को लेकर भीड़ सहित विधानसभा का घेराव करते हैं।
वहीं, उपने यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कल सुबह 10 बजे 22 गोदाम पट्रोल पंप पर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि सभी युवा साथियों से अपील है की अफवाहों से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है
कल विधानसभा चले या न चले लेकिन सरकार तक हमारे आंदोलन की गूंज जानी चाहिए। इसलिए कल सुबह 10 बजे 22 गोदाम पेट्रोल पंप के पास ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे । उपेन यादव ने कहा है कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा।
इन मांगों को लेकर बेरोजगार कर रहे हैं प्रदर्शन
बेरोजगारों की मांग है कि राज्य की परीक्षाओं से बहारी राज्यों के कोटा को समाप्त किया जायेग। दूसरी मांग है कि प्रतियोगी परीक्षाओं से इंटरव्यू खत्म किया जाये। बता दें कि आरएएस परीक्षा 2018 इंटरव्यू को लेकर सवालों के कटघरों में रही है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के रिश्तेदारों के आरएएस परीक्षा इंटरव्यू में अधिक अंक दिये जाने के बाद सभी प्रतियोगी परीक्षाओं से इंटरव्यू खत्म करने की मांग उठी है।