संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राज |
एसपी जय यादव ने शनिवार शाम को हिंडोली थाने के निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी बीट प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में सतर्कता से ध्यान रखे कि कोई संदिग्ध गतिविधिया तो नही हो रही और यदि हो रही हो तो जाब्ते की मदद से कार्रवाई करे और यदि मेने किसी क्षेत्र में डीएसटी से किसी गतिविधियों पर कार्रवाई करवाई ओर यदि बीट प्रभारी को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी ही नही है तो उसे दोषी माना जाएगा, साथ ही सभी पुलिस अधिकारी व जवान थाने में आने वाले परिवादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें उनकी बात सुनकर जांच कर उचित कार्रवाई करे और किसी भी परिवादी के साथ अभद्र व्यवहार कोई भी नही करे , क्योकि किसी भी परिवादी के साथ यदि किसी पुलिस कर्मी द्वारा अभद्रता करने की शिकायत आना ठीक नही है ओर कोई भी पुलिसकर्मी शराब पीकर ड्यूटी नही करे यदि कोई ड्यूटी के दौरान शराब पीकर पाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और साथ ही परिवादियों के साथ अभद्रता के मामले में भी वह कभी भी किसी को भी परिवादी बनाकर थाने में भिजवाकर आपके द्वारा परिवादियों के साथ किए जाने वाले व्यवहार की जांच करवा सकते है , कोई दोषी मिला तो कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने मामलों की जांच करने वाले थाने के पुलिस अधीकारियो से अपने अपने पास चल रही विभिन्न मामलों की पेंडिंग जांच के बारे में जानकारी ली और निस्तारण के निर्देश दिए वही स्टाफ की संख्या की जानकारी ली जिसे पर्याप्त बताया , ओर कहा कि क्षेत्र में हो रही चोरी और नकबजनी का कारवाई करके खुलासा करें , उन्होंने नवनिर्मित स्वागत कक्ष के निर्माण का भी जायजा लिया जिसमे सीलन आ रही थी ,जिस पर रोष जताया और कहा कि निर्माण में गुणवत्ता में खामी है ,इसकी जांच करवाई जाएगी उन्होंने परिसर में खड़े पुराने जर्जर हो चुके वाहनों को देखकर कहा कि इनका भी डिस्पोजल किया जाए |