विद्यालयों का विकास प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व- जिला प्रमुख

संवाददाता शिवकुमार शर्मा

बूंदी |

समग्र शिक्षा बून्दी के तत्वावधान में गुरूवार को एक मैरिज गार्डन में विद्यालयों में गठित विद्यालय प्रबंधन समितियों, विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समितियों के सशक्तिकरण के लिये आमुखीकरण कार्यशाला जिला कलक्टर रेणु जयपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यशाला में जिला प्रमुख चन्द्रावती कवंर मुख्य अतिथि तथा नगर परिषद सभापति मधु नुवाल एवं उपसभापति लटूर भाई तथा सहायक निदेशक अखिलेश जैन स्कूल शिक्षा कोटा विशिष्ट अतिथि थे।
मुख्य अतिथि जिला प्रमुख चन्द्रावती कवंर ने कहा कि विद्यालयों के विकास में शाला प्रबंधन समिति और सामुदायिक मुखयाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सबसे पहले विद्यालय का विकास करवाना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। शिक्षा से ही देश आगे बढे़गा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रत्येक विद्यालय में मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध हो इसका पूरा प्रयास किया जावेगा।
नगर परिषद सभापति मधु नुवाल ने बताया कि बालिका शिक्षा के लिए बहुत महत्वूपूर्ण कार्य सरकार के स्तर पर हुए है। हम सब की जिम्मेदारी है कि समुदाय के सहयोग से शिक्षा के लिये विद्यालय का पूरा सहयोग कर योग्य नागरिक तैयार करने के लिये बालकों को संस्कारित एवं शिक्षित बनाया जाए।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने आह्वान किया कि विद्यालयों में बालकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सब प्रकार की गतिविधियॉ आयोजित की जानी चाहिए। विद्यालयों में पोषण वाटिका एवं खेल मैदान विकसित करवाकर बालकों का संर्वागींण विकास किया जाना चाहिए।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेजकंवर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुये एसडीएमसी/एसएमसी के कार्य एवं दायित्वों के बारें में विस्तार से बताते हुए उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्हांेने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि षिक्षा के मन्दिरों के विकास के लिये जनप्रतिनिधि बढ-चढ ़कर विकास कार्य करवाने को प्राथमिकता दें।
कार्यशाला में समग्र शिक्षा के सहायक परियोजना समन्वयक ऋषिराज शर्मा, ने पावर पाइंट प्रजेन्टेषन से विद्यालयों के विकास एवं भामाषाहों, जनप्रतिनिधियों के सहयेाग से विद्यालयों के स्वरूप में आये बदलाव को साझा किया ।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सतीश जोशी, सीबीईओ तालेड़ा, नैनवां, कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा के सभी एपीसी, ऐईएन, सहायक लेखाधिकारी, जेईएन एवं समस्त कार्यक्रम अधिकारी एवं जिले के 20 एसडीएमसी अध्यक्ष उपस्थित रहे जिनका जिला प्रमुख एवं जिला कलक्टर ने माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा रामसिंह मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि जिला कलक्टर द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसार शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.