देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे, शिंदे भाजपा के साथ मिलकर बनायेंगे सरकार

जयपुर। महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उठापटक अब देवेन्द्र फडनवीस के मुख्यमंत्री बनने की ओर जाती हुई नजर आ रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद आज फडणवीस और शिंदे राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। अटकलें लगाई जा रही थी कि शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ विभागों के बंटवारे को लेकर वार्ता कर रहे हैं, लेकिन शिंदे ने चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है और कहा है कि भाजपा के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि बातचीत जल्द ही होगी।
शिंदे ने मराठी में ट्वीट किया, "मंत्रिस्तरीय सीटों के बंटवारे के बारे में भाजपा से कोई चर्चा नहीं हुई है और कितने मंत्री पद होंगे, यह जल्द ही होगा। तब तक, कृपया मंत्रिस्तरीय सूचियों और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें।" शिंदे का यह ट्वीट मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा बुधवार रात राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा देने के बाद आया है।

बता दें कि फ्लोर टेस्ट का सामना करने के बाद उद्धव ठाकरे अपने बेटों आदित्य और तेजस के साथ-साथ शिवसेना नेताओं नीलम गोरे और अरविंद सावंत और अन्य के साथ, मुंबई के राजभवन में लगभग 11.45 बजे राज्यपाल से मिले और उन्हें इस्तीफा दिया। कोश्यारी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और शिवसेना प्रमुख को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने के लिए कहा।

ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने के बीच इस्तीफा आया।

इस बीच शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा, देवेंद्र फडणवीस से बातचीत चल रही है, हम भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा है कि भाजपा के साथ बातचीत "पहले ही शुरू हो चुकी है" और "हम एक सरकार बनाएंगे"।

शि