नगर कोट माता जी मंदिर में पौषपुडा़ महोत्सव में भक्तों ने पाई प्रसादी

शाहपुरा न्यूज -  ग्राम पंचायत बागावास चौरासी में स्थित नगर कोट माता जी मंदिर में पौषबडा़ महोत्सव आयोजित हुआ। लालचंद कुमार अध्यक्ष ने बताया कि पौषबडा़ महोत्सव में सर्वसमाज के द्वारा सहयोग किया। इस दौरान माता जी की झांकी सजाई गई। मंदिर में पोषबडों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण की गई।

श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हुए खुशी शांति की कामना की। इस दौरान जयराम बुनकर ने कहा कि धार्मिक कार्य में भाग लेने से आंनद की अनुभूति होती है हर व्यक्ति को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा धर्म के कार्य में लगाना चाहिए। इस मौके पर सुन्नीलाल कुमू, जयराम बुनकर, कुंदन बुनकर, राहुल, जितेन्द्र, अशोक, विजय, पवन, अजय, पतराम, जितेंद्र, सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।