'चवन्नी नहीं, जो पलट जाऊं' वाले बयान पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, इतिहास का कम ज्ञान रखने वाले बच्चे हैं Jayant Chaudhary

जयपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) अब महज 10 दिन बाकी हैं। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे नेताओं की जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान ने 'चवन्नी नहीं, जो पलट जाऊं' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रालोद के अध्यक्ष ऐसे बच्चे हैं जिन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं है। गौरलतबल है कि कुछ दिनों पहले गृहमंत्री अमित शाह ने रालोद पार्टी के अध्यक्ष जंयत चौधरी (Jayant Chaudhary) को बाजपा में आने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन जंयत चौधरी ने यह कहकर ठुकरा दिया कि, मैं 'चवन्नी नहीं, जो पलट जाऊं'।

जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) के इस बयान के बाद अब बीजपी के नेता उन पर लगातार जुबानी हमला बोल रहे हैं। आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान ने 'चवन्नी नहीं, जो पलट जाऊं' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रालोद के अध्यक्ष ऐसे बच्चे हैं जिन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं है। केंदीय धर्मेंद्र प्रधान जो कि यपूी में प्रभारी हैं, ने कहा कि रालोद प्रमुख भूल गये हैं कि उनके पिता स्वर्गीय अजीत सिंह ने कितनी बार पार्टीयां बदली हैं।

(Jayant Chaudhary) अलिखेश के साथ
बता दें कि भाजपा के प्रस्ताव को ठुकरा कर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
इससे पहले अमित शाह ने जाट समुदाय के साथ बैठक की और जयंत चौधरी को प्रस्ताव देते हुए कहा कि, वे गलत घर में चले गये हैं बीजेपी के द्वारा उनके लिए हमेशा खुले रहेंगे। जयंत चौधरी ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया और ट्वीट करके कहा, ‘‘न्योता मुझे नहीं, उन +700 किसान परिवारों को दो जिनके घर आपने उजाड़ दिए!!'' बाद में उन्होंने कहा, 'मैं कोई चवन्नी नहीं हूं, जो पलट जाऊं.