एएनएम टेªनिंग सेन्टर में संवाद कार्यक्रम, फ्लेगषिप योजनाओं एवं सुजस मोबाईल ऐप के संबंध मेें दी जानकारी
बारां, 7 फरवरी। राज्य सरकार की फ्लेगषिप स्कीम, लोक कल्याण की योजनाओं, सुजस पत्रिका, सुजस मोबाईल ऐप के संबंध में सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय बारां द्वारा एनएनएम टेªनिंग सेन्टर बारां में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रषिक्षणार्थियों को सुजस साहित्य का वितरण भी किया गया।
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी विनोद मोलपरिया ने संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है जिसके संबंध में प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर लाभ लेना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा के विद्यार्थियों एवं विभिन्न प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों के लिए ऑनलाईन सुजस ऐप के माध्यम से राज्य सरकार की लोक कल्याण की योजनाओं, समाचार के ई एवं विडियों बुलेटिन सहित महत्वपूर्ण जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध है जिससे गूगल प्ले स्टोर एवं क्यू आर कोड के माध्यम से स्केन कर उपयोग किया जा सकता है। इस मौके पर सहायक जनसम्पर्क अधिकारी राहुल आसीवाल ने प्रषिक्षणार्थियों ने क्यू आर कोड को माध्यम से सुजस ऐप डाउनलोड करवाया। संवाद कार्यक्रम में प्रषिक्षणार्थियों को राज्य सरकार की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित मुख्यमंत्री निषुल्क दवा व जांच योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निरोगी राजस्थान, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एएनएम नर्सिंग सेन्टर के रामचन्दर, फेकल्टी स्टाफ, प्रषिक्षणार्थी, शुभेन्द्र साहा मौजूद रहे।
संवाद कार्यक्रम के तहत एपीआरओ राहुल आसीवाल द्वारा सत्यार्थ कोचिंग सेन्टर पर भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर प्रतिभागियों को सुजस मोबाइल ऐप सहित सरकार की फ्लेगषिप योजनाओं, विकास कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि सुजस ऐप के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी राज्य सरकार द्वारा जारी प्रेस रिलीज, सुजस ई-बुलेटिन, विडियो बुलेटिन, न्यूज पॉडकास्ट, सोषल मीडिया, सुजस प्रकाषन एवं फेक्ट चेक जैसी महत्वपूर्ण सूचनाएं ऑनलाईन प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर कोचिंग संस्थान के आरएन गुन्डल ,प्रषिक्षणार्थी आदि मौजूद रहे।