शिवकुमार शर्मा कोटा | कोटा से बास्केटबॉल खिलाडी दिग्विजय सिंह शेखावत का सीनियर इंडिया केम्प के लिए चयन हुआ। यह केम्प बैगंलुर में 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2021 तक लगेगा। राजस्थान बास्केटबॉल संघ के सचिव देवेन्द्र सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केम्प से इंडिया टीम का चयन होकर यह टीम आगामी दिनों में होने वाली फीबा वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी हेतु ऐशियन क्वालीफायर (विडो-1) में हिस्सा लेगी। अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़ ने बास्केटबॉल खिलाडी की सफलता पर खुशी जताई। दिग्विजय सिंह शेखावत के पिता श्री जितेन्द्र सिंह शेखावत जिला सैनिक विश्राम गृह कोटा में पदस्थापित हैं।