दिलीप शास्त्री ने नारद प्रसंग को सुनाया

नदबई गांव उसेर में राम कथा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई जिसकी तीसरे दिन की कथा में प्रवक्ता पंडित दिलीप शास्त्री ऐचेरा वालों ने नारद प्रसंग को सुनाया जिसमें भगवान ने नारद जी के अभिमान को दूर करने के लिए विश्व मोहिनी रूप लेकर के नारद को कपि का रूप दिया और उनका अभिमान दूर किया । उन्होने ने कहा कि ईश्वर कभी किसी का अभिमान नहीं छोड़ते हैं इसलिए अपने क्षणभंगुर जीवन में प्राणी को अहंकार नहीं करना चाहिए । शास्त्री जी ने बताया कि यह राम कथा 21 तारीख तक चलेगी और 22 तारीख को श्री राम एवं नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा छः पोखर हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे के साथ की जाएगी ।