विनायक ग्रुप के चेयरमैन राजेन्द्र चौधरी को डॉक्टरेट की डिग्री मिलने पर निदेशक दिलीप कुमार पारीक ने सम्मानित कर दी बधाई

-राजश्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग अमरपुरा शाहपुरा में सम्मान समारोह आयोजित  

शाहपुरा न्यूज - विनायक ग्रुप ऑफ नर्सिंग पैरामेडिकल फिजियोथेरेपी कॉलेजों के चेयरमैन राजेन्द्र चौधरी को यूएसए की मैरीलैंड स्टेट  यूनिवर्सिटी अमेरिका से डॉक्टरेट की डिग्री मिलने पर शुक्रवार को राजश्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग अमरपुरा शाहपुरा में निदेशक दिलीप कुमार पारीक के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में पारीक ने पुष्पगुच्छा भेंट कर व माला, साफा पहनाकर कर चौधरी को सम्मानित किया और उनको बधाई दी। इस दौरान पारीक ने कहा कि राजेन्द्र चौधरी मेरे अजीज मित्र और बड़े भाई है जिनको चिकित्सा जगत का 17 वर्षो का अनुभव है वे वर्तमान में विनायक ग्रुप के चेयरमैन है। इस मौके पर राजश्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग का स्टाप व छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।