जयपुर ( राजवीर सोनी )
ये है गुलाब सिंह जिनकी उम्र 28 वर्ष है राम नगर विस्तार लूणियावास जयपुर मे किराये से रहते हैं और इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप के किनारे लूणियावास गोनेर रोड पर इस बेहद पुरानी वैल्डिंग के टांको से भरी पडी ट्राईसाइकिल पर गुटखा, बीडी बेचकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे है, (गुलाब सिंह फोन.9509652738)
माता पिता के देहांत के बाद पैरों से विकलांग गुलाब सिंह के कमजोर कंधों पर पांच भाई बहन की जिम्मेदारी उनको तन से ही नहीं मन और मस्तिष्क से भी विकलांग बनाती जा रही है। विवाह लायक बहन की जिम्मेदारी उन को विवश और लाचार बना रही है कि उसकी शादी कर अपनी जिम्मेदारी का भार थोड़ा कम कर सके। एक जर्जर से ट्राई साइकिल को ही एक चलती फिरती दुकान बना उससे गुटके बिस्किट बेच जैसे तैसे आर्थिक तंगी में जीवन यापन कर रहे हैं, 2500 मासिक किराए के कमरे में अपना कठिन समय काटा जा रहा है ।एक भाई टीबी हॉस्पिटल जयपुर में जिंदगी और मौत के बीच का सफर तय कर रहा है । प्रकृति और नियति की क्रूरता के दंश को झेलते हुए भी जीने का हौसला बनाए अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए गुलाब सिंह को अब संभल और सहयोग की जरूरत है कठिन समय में सहयोग करने से अगर किसी का जीवन बच सके तो यह पुण्य जरूर कीजिए क्योंकि यह कार्य लाखों के दान पुण्य से भी अधिक सार्थक है।