श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में की चर्चा

भरतपुर, श्री राजराजेश्वर नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, अग्रसेन नगर भरतपुर पर सर्व समाज की मीटिंग आयोजित कर दिनांक 22 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में चर्चा की गई औरअग्रिम कार्य योजना के लिए विचार विमर्श किया गया। सभी आगंतुकों को पीले अक्षत और श्री राम मंदिर की फोटो एवं संदेश वितरित कर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एक सार्थक योजना तैयार की गई। इस दौरान अग्रसेन नगर कॉलोनी के कई निवासी उपस्थित रहे।