पानी भराव की समस्या पर न्यास अधिकारी से चर्चा

पानी भराव की समस्या पर न्यास अधिकारी से चर्चा

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 18 जुलाई। नाले के निर्माण से वार्ड 55 के फतेहगढ़ी क्षेत्र में आ रही पानी भराव की समस्या के स्थाई समाधान हेतु यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस महामंत्री विपिन बरथुनिया ने नगर विकास न्यास के अधिकारी से मौके पर चर्चा की जिस दौरान न्यास अधिकारी ने बताया कि फतेहगढ़ी में पानी भराव की समस्या का स्थाई समाधान है 50 फुट की सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा साथ ही ऊपर लेवल तक मिट्टी का भराव किया जाएगा जिससे पानी का भराव ना हो सके और आने वाले समय में बाढ़ का पानी या नाले का पानी ना आ सके इससे फतेहगढ़ी क्षेत्र में बन रहे मकानों को भी मजबूती मिलेगी वह पानी भराव की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा । जिला कांग्रेस महामंत्री विपिन बरथुनिया ने बताया कि न्यास अधिकारी के द्वारा पानी की मोटर लगाकर नाले के पानी को निकाला जा रहा है और पानी भराव की समस्या का स्थाई समाधान हेतु व्यापक चर्चा हो चुकी है और जल्द ही यह क्षेत्र पानी भराव की समस्या से स्थाई रूप से मुक्त हो जाएगा । इस अवसर पर वार्ड वासी भी उपस्थित रहे ।