राजीनामे से 70 वर्ष पुराने प्रकरण का निस्तारण

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को 70 बरसों से चल रहे बंटवारे के एक प्रकरण का 101 पारिवारिक सदस्यों के बीच खुशनुमा माहौल में निस्तारण हो गया। हिण्डोली उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी की मौजूदगी में बंटवारे एक पुराना परिवाद सामने आया।
उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि मेण्डी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर में बंटवारे के एक प्रकरण में परिवार के सदस्यों की समझाईश की और सभी राजीनामे से प्रकरण के निस्तारण को राजी गए। राजस्व कर्मियों ने सभी दस्तावेज तैयार कर चौथी पीढी में कुल 34 सहखातेदारों में बंटवारा कर प्रकरण का निस्तारण कर दिया।
इस प्रकरण के निस्तारण पर परिवार जनों ने सरकार के इस अभियान के लिए बार-बार धन्यवाद दिया और कहा कि इस शिविर में उनका काम बिना किसी परेशानी के आसानी से हो गया।