शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
बरसों से हो रहा था गणेश उत्सव का आयोजन, सुंवासा गांव का है मामला
जिले के तालेड़ा उपखंड क्षेत्र के सुवासा कस्बे मैं हनुमान मंदिर परिसर में ग्रामीणों के द्वारा गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई बाद में विवाद होने पर पुलिस मौके पहुंची दो गुटों में झगड़ा होने की संभावना को लेकर मूर्ति स्थापना के बाद गणेश जी की मूर्ति हटाई गई तब जाकर विवाद खत्म हुआ जानकारी के अनुसार सुबह 12 बजे हनुमान मंदिर परिसर पर युवाओं के द्वारा मंत्र उच्चारण कर 2 फीट की गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई गांव के कुछ लोगों के द्वारा तालेड़ा उपखंड अधिकारी कमल मीणा को फोन कर मंदिर में गणेश स्थापना को लेकर विवाद होने की संभावना व्यक्त की उपखंड अधिकारी ने के पाटन डिप्टी को जांच कर मामले का समाधान करने भेजा के पाटन एसआई नंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर सरकार के द्वारा दी गई गाइड लाइन की पालना करने के लिए ग्राम वासियों से समझाइश की गई और आयोजन कर्ताओं को विवाद होने पर जिम्मेदारी लेने की बात कही जिस पर आयोजन करता सहमत नहीं हुए और मूर्ति को वहां से हटाकर दूसरी जगह स्थापित कर दिया गणेश आयोजन करने को लेकर अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में झगड़ा हो चुका है तालेडा उपखंड अधिकारी कमल मीणा ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत दि हे की सुवासा हनुमान मंदिर परिसर में गणेश मूर्ति की स्थापना होने से गांव में विवाद होने की संभावना है जिस पर के पाटन पुलिस को जांच के लिए भेजी है सरकारी गाइडलाइन की पालना की जाएगी। के पाटन एएसआई नंद सिंह ने बताया की सुवासा कस्बे में हनुमान मंदिर परिसर में गणेश जी की कुछ युवक स्थापना कर रहे हैं जिससे गांव में विवाद होने की संभावना है पूर्व में भी गणेश जी स्थापना को लेकर झगड़ा हो चुका है । सूचना पर पुलिस मौके पहुंची व मूर्ति की लंबाई की जांच की गई मूर्ति 2 फीट की मिली 5 लोगों को आयोजन स्थल पर किसी प्रकार का विवाद ना हो जिम्मेदारी दी गई और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से समझाइश की गई । भाजपा कार्यकर्ता दुर्गेश राठोर व दिलीप सिंह हाडा ने बताया लगातार 15 सालों से बावड़ी वाले गणेश जी के यहां पर हर साल मूर्ति स्थापना की जाती है औरा और आज भी ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार और केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही मूर्ति स्थापना की गई थी लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा और इसका विरोध कर एसडीएम को शिकायत की गई है जिस कारण भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सरपंच रमेश मीणा, भाजपा कार्यकर्ताओं और मूर्ति स्थापना में सहयोग करने वाले युवाओं द्वारा निर्णय लिया गया रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी महाराज की मूर्ति स्थापना और कार्यक्रम मैं विवाद ना हो जिस कारण मूर्ति स्थापना सरकार की गाइड लाइन के अनुसार दूसरी जगह स्थापना की गई।