बून्दी, (संवाददाता शिवकुमार शर्मा) जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने गुरूवार को नैनवा स्थित स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने यहां कक्षा कक्ष सभी लैब, पुस्तकालय इत्यादि का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने प्रधानाचार्य रामपाल मीणा से विद्यालय के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास भी किया जाए। इंग्लिश स्पीकिंग पर विशेष जोर दिया जाए। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में पेयजल की समस्या से अवगत कराया जिस पर जिला कलक्टर ने आवश्यक प्रबन्ध करने की बात कही।