धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |
बूंदी जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता शुक्रवार को हिंडोली दौरे पर रहे। दोपहर को जिला कलेक्टर एसडीएम कार्यालय पहुचे। जहा एसडीएम मुकेश चौधरी के साथ क्षेत्र में चल रहे प्रशाशन गाँवो के संग अभियानों के प्री कैम्पो पर चर्चा की।उसके बाद जिला कलेक्टर सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में गये। ओर अस्पताल में चल रहे वेक्सिनेशन सेंटर का जायजा लिया। जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने बीसीएमओ जगवीर सिंह से वेक्सिनेशन की जानकारी ली ओर अधिक से अधिक टीकाकरण के निर्देश दिए। उसके बाद जिला कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया।इस दौरान चिकित्सा प्रभारी बद्रीविशाल मुंदडा ने कार्य के बारे में कलेक्टर को अवगत करवाया। उसके बाद जिला कलेक्टर तहसील कार्यालय पहुँचे । जहा रिकार्ड संघारण की जानकारी तहसीलदार केसरी सिंह ने कलेक्टर आशीष गुप्ता को दी। उसके बाद जिला कलेक्टर क्षेत्र के चेता में चल रहे प्रशासन गांव के संग अभियान के प्री कैम्प में पहुँचे। और कैम्प का निरीक्षण किया। ओर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और ग्रामीणों से चर्चा की।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी तहसीलदार केसरी सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी साथ रहे।