जिला कलक्टर ने किया जिला पशु चिकित्सालय का निरीक्षण

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी

बूंदी, 28 अगस्त। जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने शनिवार को जिला पशु चिकित्सालय एवं पुश चिकित्सा उप केन्द्र आकोदा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने जिला पशु चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पशुओं के उपचार व्यवस्थाएं जानी। साथ ही अस्पताल परिसर में बने भवनों जायजा लिया और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंनें पशु चिकित्सा उप केन्द्र आकोदा का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने उपकेन्द्र में उपलब्ध दवाईयों, उनके उपयोग तथा वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली। इस दौरान पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक कन्हैयालाल युगल, उपनिदेशक बहुउद्देश्य पशु चिकित्सालय बूंदी रामलाल मीणा आदि मौजूद रहे।