सथूर शिविर में जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
प्रशासन गांवों के संग अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को भैरूपुरा बरड़, माखीदा, डोडी एवं सथूर में शिविर आयोजित हुए। शिविरों में आवास पट्टो का वितरण किया गया तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। सथूर शिविर का जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों के काउन्टरों पर जाकर विभागीय योजनाओं एवं शिविर की उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिया जाए। साथ ही शिविर में प्राप्त प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जाए।