जिला कलक्टर ने किया टोंकडा प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने शुक्रवार को हिण्डोली उपखण्ड के टोंकडा में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के अभाव सुने और मौके पर ही समाधान कर राहत प्रदान की। इस दौरान ग्रामीणों से जिला कलक्टर ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिविर में योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के मौके पर ही समाधान के लिए बेहतरीन अवसर दिया गया है। इसलि इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।
शिविर में उपजिला प्रमुख बंशीलाल मीणा, सरपंच ललिता मीणा, हिण्डोली पूर्व प्रधान ममता गुर्जर, जनप्रतिनिधियों सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
शिविर में सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से मुख्यमंत्री जन घोषणा पत्र क्रियान्विती रिपोर्ट का जनप्रतिनिधियों को वितरण किया गया।