जिला कलक्टर ने किया दशहरा मैदान का निरीक्षण समन्वित प्रयास कर मेले के सफल आयोजन में भागीदारी निभाये- जिला कलक्टर

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

जिला कलक्टर ने किया दशहरा मैदान का निरीक्षण
समन्वित प्रयास कर मेले के सफल आयोजन में भागीदारी निभाये- जिला कलक्टर

कोटा 27 अगस्त। जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने शनिवार को सीएडी स्थित दशहरा मैदान का निरीक्षण कर आगामी राष्ट्रीय मेला दशहरा के सफल आयोजन को लेकर निगम के अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम दक्षिण राजपाल सिंह, उप सचिव गजेन्द्र सिंह, उप सचिव अम्बालाल मीणा सहित निगम के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर नें कहा कि कोटा का दशहरा मेले के शुभारंभ से लेकर समापन तक विभिन्न कार्यक्रमों आयोजित किये जाते रहे हैं। उन्होंने इन सभी आयोजनों में निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वित प्रयास कर टीम भावन के रूप में कार्य कर मेले को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने मेले में दुकान आवंटन से लेकर, विद्युत सज्जा, साफ-सफाई, पार्किग, कार्यक्रमों में आयोजन को लेकर दी जाने वाली सभी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से सभी दुकानदारों को अपनी अपनी दुकान के लिए डस्बीन उपलब्ध कराये जाने साथ ही निगम की ओर से साफ-सफाई और अनावश्यक कचरा नहीं फैलाने के अपील एवं पोस्टर का वितरण भी कराये जिससे मेला परिसर साफ-सफाई बनी रहे। जिला कलक्टर ने दशहरा मैदान में पडे पुराने वाहन जो अनुपयोगी हो गये हैं उनका कमेटी बनाकर निलाम करने के निर्देश दिये जिससे निगम को राजस्व की प्राप्ति हो सके। जिला कलक्टर ने विजयश्री रंगमंच एवं रामलीला मंच का भी अवलोकन किया। उन्होंने निगम की ओर से की जा रही विद्युत साज सज्जा के अलावा दांेनों मंच पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए पृथक-पृथक से जनरेटर की व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिये ताकि कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न न हो।
संस्थाओं का सहयोग लेने का दिया सुझाव-
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मेले के आयोजन के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में जिले की कोचिंग संस्थान, हास्टल ऐसोसिएशन, उद्यमी, प्राईवेट बैकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर मेले के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से मेले के आयोजन के दौरान प्रतिदिन के कार्यक्रमों में सामाजिक संस्थानों की सहमति के आधार पर सक्रिय सहयोग लिया जाये।