जिला कलक्टर ने किया शहर में आरयूआईडीपी के तहत चल रहे कार्यो का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया शहर में आरयूआईडीपी के तहत चल रहे कार्यो का निरीक्षण
शहर की सड़कों पर होने वाले गड्ढों को तुरंत भरने के दिये निर्देश
कोटा 17 जुलाई। जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आरयूआईडीपी के तहत चल रहे सीवरेज एवं विभिन्न कार्यो का औचक निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियन्ता, आरयूआईडीपी, राकेष गर्ग एवं अधिषाषी अभियन्ता, आरयूआईडीपी, महेन्द्र वर्मा भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिला कलक्टर ने महावीर नगर तृतीय, महावीर नगर विस्तार एवं राजीव गांधी नगर आदि क्षेत्रों चले रहे कार्यो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।
जिला कलक्टर ने वर्षा ऋतु की दृष्टि से सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढों की स्थिति की विस्तार से जानकारी लेकर मुख्य सड़क मार्गो पर होने वाले गड्ढों को अविलंम्ब भरकर समतल कराने के निर्देश दिये जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। सड़क की चौड़ाई व नाला निर्माण के कार्य को शीघ्र पूरा करने एवं वर्षा काल होने वाले सभी गड्ढों को तत्काल भरने क निर्देश दिये।
उन्होने अधीक्षण अभियन्ता व अधिषाषी अभियन्ता को शहर में चले रहे सभी कार्यो पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वर्षा में पानी भराव होने से गडढों का पता नहीं चलता ऐसे में हमारी जिम्मेदारी हैं कि ऐसे गडढों को तुरंत समतल पर उसकी मरम्मत कराई जाये, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान