जिला कलक्टर ने किया पर्यटन स्थलों का निरीक्षण, रख-रखाव कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

जिला कलेक्टर रेणु जयपाल ने रविवार को शहर में स्थित पुरातत्व विभाग के प्रमुख पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने सुख महल और 84 खंभों की छतरी पर पुरातत्व विभाग द्वारा कराए जा रहे रखरखाव कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा इनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कराए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता संबंधी कोई भी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रानी जी की बावड़ी एवं जैत सागर में सफाई कराने के निर्देश भी दिए।
इसके बाद शहर में भी जिला कलेक्टर ने भ्रमण किया और गंदगी पाए जाने पर नगर परिषद आयुक्त को तुरंत ही सफाई कराने के निर्देश दिए।