संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
-त्रिस्तरीय जन सुनवाई व्यवस्था के तहत ब्लॉक स्तर पर हुई जन सुनवाई, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में त्रिस्तरीय जन सुनवाई व्यवस्था के तहत गुरूवार को जिले के उपखण्ड मुख्यालयों पर जन सुनवाई का आयोजन कर आमजन के अभाव अभियोग सुने गए तथा उनका समाधान किया। जन सुनवाई के दौरान जनप्रतिनिधि एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। बूंदी, तालेडा, हिण्डोली, केषवरायपाटन, लाखेरी एवं नैनवां में जन सुनवाई के दौरान 84 प्रकरण प्राप्त हुए।
जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने बूंदी एवं तालेडा पंचायत समिति सभागार में आयोजित जन सुनवाई में आमजन के अभाव अभियोग सुने। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की दृष्टि से राज्य सरकार द्वारा यह व्यवस्था शुरू की गई है। इस व्यवस्था का आमजन को अधिकाधिक लाभ मिले। इसके लिए जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जन सुनवाई के दौरान बूंदी प्रधान प्रेम बाई मीणा, तालेडा प्रधान राजेष रायपुरिया, उपखण्ड अधिकारी कमल कुमार मीना, जनप्रतिनिधि एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रषासन) करतार सिंह ने हिण्डोली व नैनवां के पंचायत समिति सभागार में जन सुनवाई की। उन्होंने प्राप्त परिवेदनाओं के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनका समाधान कर राहत देने के निर्देश दिए। विकास अधिकारी जतन सिंह गुर्जर ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान राजस्व, पानी, बिजली आदि से संबंधी समस्याएं प्राप्त हुई, जिनके निस्तारण के लिए जन सुनवाई के दौरान ही कार्रवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान नैनवां प्रधान पदम नागर, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इसी तरह केषवरायपाटन एवं लाखेरी उपखण्ड पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) एयू खान ने जन सुनवाई की और अभाव अभियोग सुने। उन्होंने जन सुनवाई के दौरान प्राप्त पंचायतीराज, पानी, बिजली आदि से संबंधित प्राप्त प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देष दिए। जन सुनवाई के दौरान लाखेरी में 10 तथा केषवरायपाटन में 8 प्रकरण प्राप्त हुए। जिनके समाधान हेतु निर्देशित किया गया।