बारां, 2 फरवरी। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने शुक्रवार को झालावाड़ जिले के अकावद में परवन बांध परियोजना का निरीक्षण करते कर बांध का निर्माण कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में परवन बांध के प्रगतिरत निर्माण कार्यों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और झालावाड़-बारां जिले की बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के परवन बांध निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों से विचार विमर्श किए। उन्होेंने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि परवन बांध का निर्माण क्षेत्र में किसानों के लिए दीर्घकालीन लाभ उपलब्ध करवाने के लिए हो रहा है। निर्माण कार्यों को निर्धारित मापदंड से नियत समय अवधि से पूर्व कराने के दिशा निर्देश दिए।