जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने अवैध खनन के संबंध में मिड टर्म रिव्यू किया
डीग, जिला कलक्टर शरद मेहरा ने सोमवार को अपने कार्यालय में अवैध खनन के संबंध में सभी उपखंड अधिकारियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की । बैठक में अवैध खनन के संबंध में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए गए कार्यों को असंतोष जनक पाया गया। जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अवैध खनन के संदर्भ में दिए गए आदेशों की पालना पूर्णता सुनिश्चित करें और संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए अवैध खनन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्यवाही करे।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रणजीत सिंह, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार, उपखंड अधिकारी डीग रवि गोयल, उपखंड अधिकारी नगर विष्णु बंसल, उपखंड अधिकारी पहाड़ी सुनीता यादव, जिला परिवहन अधिकारी अभय मुद्गल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।